विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया

नई दिल्ली । विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से पराजित कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 284 रन बनाए और इंग्लैंड को 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट कर दिया।
285 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जानी बेयरस्टो को फारूकी ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के विकेट लगातार गिरते रहे। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 66 रन का स्कोर हैरी ब्रुक ने खड़ा किया। उन्होंने 61 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की सहायता से यह रन बनाए। उन्हें मुजीब उर रहमान की गेंद पर इकराम ने कैच कर लिया। इंग्लैंड के लिए दूसरे बड़े स्कोरर डेविड मालन रहे। जिन्होंने 39 गेंद में चार चौके की सहायता से 32 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद नबी की गेंद पर इब्राहिम ने कैच कर लिया। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। निचले क्रम में आदिल रशीद ने 13 गेंद में दो चौके की सहायता से 20 रन जोड़कर कुछ तेजी दिखाई। लेकिन उन्हें राशिद खान की गेंद पर मोहम्मद नबी ने कैच कर लिया। अफगानिस्तान के लिए मुजीबुर रहमान और राशिद खान ने 3 – 3 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को दो विकेट मिले। फारूकी और नवीन उल हक को एक-एक विकेट मिले।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को भरपूर परेशान किया। अफगानिस्तान ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की और ठोस शुरुआत दी। अफगानिस्तान के लिए ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 57 गेंद में शानदार 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के मारे। उन्हें जोस बटलर ने डेविड विली के हाथों कैच कराया। निचले क्रम में इकराम अलीखिल ने 66 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 58 रन बनाए। उन्हें रीस टॉपले की गेंद पर सेैम करन ने कैच किया। अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन का फाइटिंग स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद ने 3, मार्क वुड ने दो, लियाम लिविंगस्टन, जो रूट और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट लिए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!