2028 के ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट, श्रीमती नीता अंबानी ने क्रिकेट लवर्स को दी बधाई

मुंबई,आईओसी मेंबर श्रीमती नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे।

मुंबई में चल रहे 141वें आईओसी सत्र में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल के रूप में शामिल किए जाने पर श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “एक आईओसी सदस्य, एक गौरवान्वित भारतीय और एक क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर मुझे खुशी है कि आईओसी सदस्यों ने, लॉस एंजेलिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए वोट किया।”

क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा: “क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है!”

इतिहास में ऐसा दूसरी बार है जब आईओसी सत्र भारत में आयोजित किया जा रहा है, 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हो रही है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय, भारत में लिया गया है। श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में, मुंबई में हो रहे एक सौ इकतालीसवें आईओसी सत्र में पारित किया गया।”

श्रीमती नीता अंबानी ने उम्मीद जताई कि इस घोषणा से दुनिया भर में खेलों की लोकप्रियता काफी बढ़ जाएगी। “ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा जुड़ाव पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।”

आईओसी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला श्रीमती नीता अंबानी ने इस दिन को भारत के लिए बहुत खुशी का दिन बताया। “मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आईओसी और लॉस एंजेलिस आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं। यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है!”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!