इंदौर जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस दावेदारों को नाथ से मिल चुका है चुनाव लड़ने का इशारा

भाजपा ने इंदौर जिले में तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए है। कांग्रेस की दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश की 230 सीटों पर चर्चा हुई,इसमें इंदौर जिले की 9 सीटें शामिल है,हालांकि इंदौर जिले की तीन सीटों पर ही अंतिम सहमति बनना है,क्योकि पांच विधनासभा सीटों पर पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ दावेदारों को चुनावी तैयारियों के संकेत दे चुके है और वे खुद को तय उम्मीदवार मानकर ही क्षेत्र में सक्रिय हो गए है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ उम्मीदवार घोषित करने को लेकर कह चुके कि हमने तीन स्तर पर सर्वे किया है। जिन दावेदारों को टिकट देता है। उन्हें पहले ही चुनाव लड़ने का इशारा किया जा चुका है।

इंदौर जिले की पांच सीटों पर भी कांग्रेस के पांच उम्मीदवार लगभग तय है और वे चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। इनमें तीन मौजूदा विधायक है। राऊ से जीतू पटवारी, देपालपुर से विशाल पटेल और एक नंबर विधानसभा से संजय शुक्ला के नाम लगभग तय है।

इंदौर जिले के तीनों कांग्रेस विधायक अपनी सीट नहीं बदलना चाहते है। एक नंबर से भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाया है। संजय का साामना उनसे होना है,इसलिए चुनाव की रणनीति उन्होंने बदल दी है। तीनों विधायक अपने क्षेत्र में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करा चुके है। विशाल पटेल ने भी गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

टिकट के चक्कर में सिंधिया के साथ नहीं गए पटेल

पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल डेढ़ हजार से भी कम वोटों से हारे थे। वे लगातार पांच साल से सक्रिय है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक थे, लेकिन उनके साथ वे भाजपा में शामिल नहीं हुए,क्योकि वे पांच नंबर विधासभा क्षेत्र से फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

कमल नाथ के अलावा दिग्विजय सिंह भी पटेल को पसंद करते है, हालांकि इस क्षेत्र से स्वप्निल कोठारी भी टिकट मांग रहे है,लेकिन पटेल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नाथ ने इंदौर में हुई पाॅप सिंगर के शो का जिम्मा भी पटेल को सौंपा था। इसके अलावा चार नंबर विधानसभा सीट कांग्रेस 30 सालों से नहीं जीत पाई है। इस सीट पर कांति बम कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!