कैलाश विजयवर्गीय ने बोला कांग्रेस पर हमला ‘हम लोगों के टिकट के बाद अस्त, व्यस्त और पस्त पड़ी कांग्रेस’

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 1 से उम्मीदवार बनाए गए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस दिन से हम लोगों के टिकट घोषित हुए तब से पूरी कांग्रेस बेहोश पड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि इसका तोड़ क्या है इसका उन्हें तोड़ ही नहीं मिल रहा है. मुझे लगता है कि कांग्रेस अभी अस्त, व्यस्त और पस्त पड़ी हुई है. इसलिए फ्रसट्रेशन में हल्के फुल्के बयान दे रही है.
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के हलवा नेता वाले बयान पर उन्होने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दरअसल संजय शुक्ला ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें हलवा नेता समझ लिया है वे हेलीकॉप्टर की तरह हवा में उड़ जाएंगे और हम एक लाख वोटों से जीतेंगे. इसी सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे बचकाना बातों का जवाब नहीं देते.
इनके कहने पर ही मैं मुंबई गया था
आज कैलाश विजयवर्गीय के लिए चुनाव प्रचार करने मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी भी इंदौर पहुंचे. एहसान कुरैशी को कैलाश विजयवर्गीय ने अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे इंदौर आए तो उन्हें पता लगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं, तो वे मुझसे मिलने चले आए. एहसान कुरैशी ने बताया कि जब मैं पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करता था तब कैलाश विजयवर्गीय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर थे और इनके कहने पर ही मैं मुंबई गया था और बड़ा कलाकार बन गया.
अच्छे आदमी को सभी याद करते हैं
वहीं प्रियंका गांधी के आगामी धार और इंदौर दौरे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश भी गई थीं, लेकिन वहां उनकी ढाई सीट भी नहीं आईं, सीएम शिवराज सिंह चौहान के सीहोर वाले बयान (मैं चला जाऊंगा तो आप लोग याद करोगे) पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अच्छे आदमी के चले जाने के बाद तो ये होता ही है कि सभी उन्हें याद करते हैं.
जो बिना बताए चुपचाप आए वो अतिथि होता है
इंदौर विधानसभा एक से विधानसभा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय इशारों इशारों में बड़ी बात कह गए. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो चुपचाप बिना बताए आ जाए वो अतिथि होता है. सियासी गलियारों में कैलाश विजयवर्गीय की इस बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. आपको बता दें कि ये बात कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर एहसान कुरेशी के साथ खड़े होकर कही थी. लेकिन जब से इंदौर विधानसभा एक से कैलाश विजयवर्गीय का टिकट फाइनल हुआ है. तब से ये विधानसभा हाईप्रोफाइल हो गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!