इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन हुआ; मुख्यमंत्री शिवराज बोले- सिंहस्थ में मेट्रो से उज्जैन जाएंगे भक्त

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर की प्रगति में एक और आयाम जुड़ गया। इंदौर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शनिवार को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंहस्थ में इंदौर से उज्जैन तक भक्त मेट्रो ट्रेन से जाएंगे। उज्जैन तक सर्वे पूरा हो चुका है, जल्दी ही काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पीथमपुर तक भी मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर का विकास महानगर की तर्ज पर होगा। आसपास के क्षेत्र का भी योजना बना कर समग्र विकास किया जाए।

‘मेट्रो से घंटों का सफर मिनटों में होगा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर का एक नया दौर शुरू हो गया है। इंदौर में मेट्रो का संचालन सपना था, जो आज साकार हुआ। शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मेट्रो का काम रोक दिया था। लेकिन हमारी सरकार ने काम तेजी से किया और तय समय में ट्रायल रन किया। मेट्रो चलने के बाद घंटों का सफर मिनटों में होगा।

वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 20 साल में इंदौर ने टेम्पो से मेट्रो तक का सफर तय किया है। सेफ्टी के मामले इंदौर में उन्नत श्रेणी की मेट्रो चलेगी। उन्होंने इंदौर से उज्जैन मेट्रो चलाने की घोषणा की। वहीं, हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया और ट्रेन से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।

मेट्रो ट्रेन के 28 स्टेशन होंगे इंदौर में

  • इंदौर में मेट्रो ट्रेन के 28 स्टेशन होंगे। सात स्टेशन भूमिगत होंगे, जबकि 21 स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
  • इंदौर में पहले चरण में 31 किलोमीटर का रूट होगा। मेट्रो की यलो लाइन तैयार होगी।
  • मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। कोच की लंबाई 22 मीटर है। हर पांच मिनिट में स्टेशन पर मेट्रो मिल सकेगी।
  • कोच में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कोच के बाहर के हिस्से को भी कैमरे कवर करेंगे।
  • एक कोच में तीन सौ यात्री सफर कर सकेंगे।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!