इंदौर में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे पांच बच्चे, तीन की दर्दनाक मौत

इंदौर में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे गणेश विसर्जन के लिए तालाब तक गए थे वहीं गहरे पानी में उतरने के कारण उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. इधर सूचना मिलने के बाद से ही बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 5 बच्चे

गणेश विसर्जन में उत्सव का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया जब इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के नजदीक एक तालाब में जल में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यहां कुल पांच बच्चे डूबे थे जिनमें से 2 को बचा लिया गया. वहीं बाकी तीन बच्चे पानी गहरा होने के कारण डूब गए और मौत के मुंह में समा गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है. 

तीनों बच्चे एक ही गांव के थे

मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुपर कॉरिडोर पर एक गिट्टी की खदान बनी हुई है. इस खदान में बच्चे गणेश विसर्जन के लिए आए थे. ये सभी कंडीलपुरा मल्हारगंज निवासी थे. विसर्जन के बाद नहाते वक्त ये हादसा हुआ और तीन बच्चों की मौत हो गई. बड़ी बात ये है कि ये तीनों बच्चे घर से बिना बताए ही गणेश विसर्जन के लिए यहां आए थे. तीन बच्चों के नाम अमन, जयु और अनीश बताया गया है. घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी गई. इधर अब्बू और चीनू को डूबने से बचा लिया गया.

अपनी मनमानी के कारण हादसे का हुए शिकार

 अक्सर हम और सुनते हैं कि गणेश विसर्जन के दौरान हादसा होने से लोगों की मौत हो जाती है. इंदौर में भी आज यही हुआ जहां लापरवाही के चलते तीन बच्चे मौत के मुंह में समा गए. इंदौर में नगर निगम ने कुंड की व्यवस्था की है. जहां लोग गणेश मूर्ति विसर्जित कर सकते हैं लेकिन लोग अक्सर मनमानी करते हैं और हादसों का शिकार होते हैं. वहीं बाद में मलाल करने से कुछ हाथ नहीं लगता.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!