वजह थी जो ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़नी पड़ी कांग्रेस? मंच से खुद बताई पूरी कहानी

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी दलों ने प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा दिया है. इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक रैली में मंच से कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ दी.

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
‘एमपी तक’ में छपी खबर के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचार के दौरान मंच से कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों और बेरोजगारों से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए गए. सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों से कर्जमाफी का वादा किया गया था जो कि नहीं निभाया गया. इसके अलावा से पार्टी के मेनिफेस्टो में बेरोजगारों से भत्ते का वादा किया गया था, जबकि बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया गया. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि बेरोजगारों के भत्ते का पैसा कांग्रेस डकार गई.

हालांकि सिंधिया ने ये भी कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में मैं खुद भी शामिल था. उस समय कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से कहा गया था कि अगर 15 दिन में किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा. उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि एमपी में बेरोजगारों को भत्ता दिया जाना चाहिए था या नहीं दिया जाना चाहिए था.

शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की
ज्योतिरादित्य सिंधिया यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं के 1500 रुपये बंद करने का भी आरोप लगाया. वहीं उन्होंने बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ की. सिंधिया ने कहा कि सत्ता में आकर बीजेपी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दे रही है. वहीं सिंधिया ने मंच से ही जनता से पूछा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर मैंने सही किया या नहीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!