‘दिल्ली और भोपाल BJP में चल रहा युद्ध, दिखावे के लिए BJP लड़ रही विधानसभा चुनाव’ कमलनाथ का दावा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. कमलनाथ ने कहा कि मप्र के हर गाँव, हर बस्ती, हर शहर के हर मतदाता तक अब ये बात फैल गयी है कि BJP बस दिखाने के लिए 2023 का विधानसभा का चुनाव लड़ रही है दरअसल BJP के केंद्रीय नेतृत्व का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव है, जिसमें भी उसे हार ही दिखाई दे रही है। 

उन्होंने कहा कि BJP जानती है कि वो विधानसभा बुरी तरह हार रही है तो ऐसे में BJP के केंद्रीय चुनावी रणनीतिकारों ने ये सोचा कि जनता का आक्रोश और ग़ुस्सा 2024 से पहले ही 2023 में ही निकलकर कुछ कम हो जाए तो शायद 2024 में BJP अपनी शर्मनाक हार के अंतर को थोड़ा कम कर सके. इसीलिए BJP का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को लड़वाने पर ज़ोर दे रहा है।

एमपी कांग्रेस चीफ ने दावा किया कि जब विधानसभा चुनाव में ही ये सांसद हार जाएँगे तो इन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट न देने का बहाना ये कहकर मिल जाएगा कि जो भला विधानसभा नहीं जीत पाए तो वो लोकसभा क्या जीतेंगे, ऐसे में फिर नये प्रत्याशी लाकर BJP एन्टी इन्कम्बेन्सी को थोड़ा कम कर पायेगी।

कमलनाथ ने दावा किा कि इसीलिए दिल्ली और भोपाल की BJP में एक अदृश्य युद्ध चल रहा है. BJP की आशीर्वाद यात्राओं से लेकर चुनावी मंचों तक ये आपसी मनमुटाव BJP नेताओं के चेहरों और भाषणों में साफ़ झलक रहा है. BJP के नारों में आवाज़ है, विश्वास नहीं।

इससे पहले कमलनाथ ने गुरुवार को भी गुटबाजी का आरोप लगाया था. उन्होंने ट्वीट किया था- मप्र भाजपा में:  एक चौथाई भाजपाई किनारे हैं; , एक चौथाई बेचारे व बेसहारे हैं; , एक चौथाई नैतिक रूप से हारे हैं; , और एक चौथाई दिल्ली के मारे हैं. कुल मिलाकर मप्र में भाजपा चुनावी गणित में शून्य की ओर बढ़ रही है और राजनीतिक रूप से शून्यता की ओर।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!