राहुल गांधी ने दिए संकेत: कैलाश, तोमर जैसे दिग्गजों के लिए बनेगी आक्रामक रणनीति, यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कालापीपल में सभा के लिए पहुंचे। वे इंदौर एयरपोर्ट से होकर कालापीपल गए। इंदौर में उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की और इंदौर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी मौजूद थे। सुरजीत सिंह चड्ढा और सदाशिव यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जल्द ही कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों को मप्र में उतारेगी। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में सभा करने के लिए आ रही हैं। इसके बाद लगातार स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो जाएंगे। 

भाजपा के दिग्गजों के खिलाफ बनेगी आक्रामक रणनीति
क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन केके मिश्रा ने राहुल गांधी से लंबी चर्चा की। संजय शुक्ला ने बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस एक नंबर विधानसभा से आक्रामक शैली में चुनाव लड़ेगी। जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है और भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। ऐसे में कांग्रेस के पास यह एक बेहतर मौका है। भाजपा के प्रमुख नेताओं को हराकर कांग्रेस इस बार प्रदेश में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से समाप्त कर देगी। 

प्रियंका के दौरे से मालवा निमाड़ पर फोकस
कांग्रेस नेताओं ने बताया की पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में आ रही हैं। उनके इस दौरे में मालवा निमाड़ के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ने शाजापुर में सभा की और अब मोहनखेड़ा में प्रियंका आ रही हैं। इससे मध्यप्रदेश का एक बड़ा भाग कवर हो जाएगा। 

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर फोकस
हाल ही में उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देशभर में उठाया है। प्रियंका गांधी के दौरे में भी भाजपा सरकार को महिला अपराध पर घेरा जाएगा। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीड़ित बालिका से एमटीएच अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!