हल्की बारिश की बजह से गणेशजी ने पहना रेनकोट, लाखों लोगों की उमड़ी भीड़

इंदौर की परंपरागत झांकियों को देखने के लिए गुरुवार दोपहर से ही राजबाड़ा क्षेत्र में लाखों लोगों की भीड़ जुटने लगी। शाम 6 बजे कलेक्टर इलैया राजा टी ने पूजा अर्चना के साथ झांकियों के प्रस्थान का शुभारंभ किया। चिकमंगलूर चौराहे से झांकियों के निकलते ही बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश में भी लोग झांकियों का आनंद लेते रहे। ठंडे मौसम से कलाकारों, पहलवानों और अखाड़े के करतब दिखाने वालों का हौसला बढ़ाया। दिनभर की उमस से शाम को हुई इस हल्की रिमझिम ने राहत दी। 

indore ki jhakiyan
रात में चमकती झांकियां। पूरे क्षेत्र में फैलता प्रकाश

सबसे पहले निकली खजराना गणेश मंदिर की झांकी
कलेक्टर इलैया राजा टी के पूजन अर्चन के बाद सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकली। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट भी मौजूद थे। कलेक्टर इलैया राजा टी के साथ पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर और नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने भी भगवान गणेश की पूजा की। शाम 7.00 बजे झांकियां जेल रोड पहुंची। शाम 7.15 बजे चिकमंगलूर चौराहे पर झांकियों के साथ प्रदर्शन कर रहे कलाकारों को सम्मानित किया गया। 

indore ki jhakiyan
बारिश आई तो गणेशजी को पहनाया रेनकोट

इन जगहों से निकलेगी झांकियां
भंडारी ब्रिज चौराहे से श्रम शिविर, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड, नावेल्टी मार्केट, जेलरोड चौराहा, एमजी रोड अग्रवाल स्टोर्स, मृगनयनी चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलाल पुरा रोड, फ्रूट मार्केट, जवाहर मार्ग, गुरुद्वारा चौराहा, बम्बई बाजार, नृरसिंह बाजार चौराहा, कपड़ा मार्केट, सीतलामाता बाजार, एमजी रोड, खजूरी बाजार रोड, राजबाड़ा होते हुए, नगर निगम तक रहेगा झांकी मार्ग।

indore ki jhakiyan
स्वच्छ भारत का दिया संदेश

सुरक्षा का पूरा ध्यान
झांकियों में सुरक्षा के लिए पूरी पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी जगह पर एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ियां, फायर बिग्रेड मौजूद हैं। झांकियों के रास्ते में हर जगह पुलिसकर्मी मौजूद हैं। किसी भी तरह से परेशानी करने वाले लोगों को तुरंत ट्रेस किया जा रहा है। 

indore ki jhakiyan
पूरे रास्ते लोगों की भीड़। बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं सब शामिल

हर उम्र के लोग
झांकियां देखने के लिए हर उम्र के लोग पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। इंदौर के बाहर के शहरों के लोग भी यहां पर झांकियां देखने के लिए आए हैं। 

indore ki jhakiyan
सूर्य भगवान को निगलने का प्रयास करते बाल हनुमान

हर जगह मनोरंजन
हर जगह मनोरंजन के भरपूर साधन हैं। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, खानपान की दुकानें, महिलाओं के लिए खरीदारी की दुकानें लगी हुई हैं। दूर दूर के गांवों से सैकड़ों लोग हाथों से बनी चीजें बेचने के लिए यहां पर आए हुए हैं। 

indore ki jhakiyan
भगवान राम की सेना। खजराना गणेश की झांकी

प्रथम झांकी
सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकली। इसमें भगवान राम की सेना और खजराना गणेश दिखाए गए। आगे हनुमानजी भी बैठे हैं जो यात्रा का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!