खरगोन में चलते-चलते अचानक नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के खरगोन में हादसा हो गया. दरअसल जिले के रोडिया के पास एक यात्री बस चलते चलते अचानक पुलिया से नीचे गिरी. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 25 यात्री सवार थे. इनमें से करीब आठ यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत ये रही कि पुलिया की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं इस बस की दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

खरगोन से सनावद जा रही थी बस
बस के नदी में गिरते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं इस बस हादसे की सूचना मिलते ही रोडिया पुलिस मोके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया गया. वहीं इस एक्सीडेंट में घायल हुए यात्रियों को खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ये बस खरगोन जिले से सनावद जा रही थी, उसी दौरान रोडिया के पास बने पुलिया पर संतुलन खोकर नीचे गिर गई.

घटना का लाइव वीडियो आया सामने
बस पुलिया  से कैसे गिरी उसका कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिया की ऊंचाई अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं दुर्घटना से पूर्व बस का लाइव वीडियो भी सामने आया है. बस के पीछे चल रही फोर व्हीलर में लगे कैमरे में यह सारी दुर्घटना कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!