सड़क हुई गड्ढों में तब्दील, रोजाना हो रहे हादसे, HC ने विधायक को दिए अनावेदक बनाने के निर्देश

जबलपुर : कालोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण हाईकोर्ट में जनहित याचिका में माध्यम से चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया था कि खराब सड़क के कारण रोजाना दुर्घटनाएं घटित होती हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय विधायक को अनावेदक बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

याकिचाकर्ता पंकज कुमार राय की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि कटनी में जबलपुर रोड पर कई कालोनी स्थित है। कालोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और वहां बारिश का पानी भरा हुआ है। जर्जर सड़क के कारण रोजाना हादसे घटित होते रहते हैं, जिसके कारण कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को अभ्यावेदन दिया गया। कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण याचिका दायर की गई है।

याचिका में कहा गया था कि सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण कभी भी कोई गंभीर हादसा घटित हो सकता है। कालोनीवासियों को जान जोखिम में डालकर आवागमन के लिए जर्जर सड़क का प्रयोग करना पड़ रहा है। याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता मुकेश कुमार अग्रवाल तथा उत्कृष्ट अग्रवाल ने पैरवी की।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!