15 साल बाद फिर शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे कैलाश विजयवर्गीय, बेटे आकाश के टिकट पर संशय

इंदौर: राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय केंद्र की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे है,लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट देकर संगठन ने उन्हें फिर प्रदेश में सक्रिय रहने का मौका दिया है। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से विजयवर्गीय के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शहर के राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्प हो गए है।
उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है और इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार है, लेकिन पिता का टिकट तय होने के बाद उनकी दावेदारी पर संशय है,क्योकि संगठन परिवारवाद को बढ़ावा देने से बच सकता है। पिछली बार विजयवर्गीय ने चुनाव नहीं लड़ा था, इस कारण बेटे के आकाश के टिकट की राह आसान हुई थी।

विजयवर्गीय की 15 साल बाद ‘शहर वापसी’ हुई है। 1990 में उन्हें भाजपा ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। इसके बाद वे लगातर तीन बार अपने गृह क्षेत्र दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2008 के चुनाव में संगठन ने उन्हें महू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 2013 में वे महू से विधायक रहे, लेकिन पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने लड़ने से इनकार कर दिया था और केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो गए थे।

चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी
विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्सर यहीं कहते है कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते और अपनी इच्छा संगठन को बता चुके है, लेकिन संगठन ने किसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी तो वे पीछे भी नहीं हटेंगे और संगठन ने उन्हें एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!