चुनाव में टिकट मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महाकाल की शरण में, बेटे ने किया ये बड़ा दावा

 इंदौर : क्रमांक-1 से टिकट मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. उनके साथ उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. इस मौके पर आकाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि इंदौर क्रमांक एक से एक लाख वोटों से जीत होगी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिए जाने के बाद इंदौर में हलचल तेज हो गई है. कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. 

उन्होंने भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन किया. इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा “जब भी किसी नए काम की शुरुआत की जाती है, तो भगवान महाकाल का आशीर्वाद जरुर लिया जाता है. उन्होंने कहा अभी मध्य प्रदेश के कई नेता पूरे देश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पार्टी ने अब उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है.” उन्होंने भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेते हुए प्रार्थना की है कि वे जनता की आगे भी सेवा कर सकें. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर सौ नेता चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

आकाश बोले- टिकट का फैसला पार्टी करेगी
इंदौर से दो बार विधायक रह चुके आकाश विजयवर्गीय का अब टिकट कटना तय माना जा रहा है. आकाश ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उनके टिकट का फैसला पार्टी करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि टिकट मिलने के बाद इंदौर  क्रमांक एक नंबर से जो खबरें आ रही हैं और कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि एक लाख वोटो से जीत होगी. वहीं अभी कांग्रेस की ओर से इंदौर क्रमांक-1 से किसी के टिकट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विधायक संजय शुक्ला ने भी कमर कस ली है. उनका कहना है कि वे 25000 वोटो से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे. संजय शुक्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव में सुदर्शन गुप्ता को 9000 मतों से हराया था. 

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!