महिला आरक्षण बिल पास होने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विपक्ष पर निशाना, कहा- ‘किसी की नीयत नहीं रही कि..

बुधवार (20 सितंबर) को महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल) लोकसभा में बहुमत से पारित किया गया. इसपर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा, ‘यह पीएम मोदी की सरकार है, कहती बाद में है करती पहले है.’ वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘इस बिल को एचडी देवेगौड़ा के कार्यकाल में लाया गया, मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भी इसपर बात हुई, लेकिन किसी की नीयत नहीं रही कि महिला आरक्षण बिल पास करवाएं.’

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘आज बहुप्रतीक्षित, बहुत अरसों से लंबित महिला आरक्षण बिल पास हुआ है. बिना किसी राजनीतिक लोभ या परिदृश्य के इसे पारित किया गया है. कांग्रेस की भी बहुमत में भी सरकार रही है, लेकिन इसे पास नहीं होने दिया गया क्योंकि उनकी नीयत नहीं थी.’

सीएम शिवराज ने भी प्रधामंत्री मोदी को दी बधाई
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी को बधाइयां देते हुए कहा, ‘अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गया है.’ 

इसके अलावा, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पास हुआ है. भारत में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, उन्हें सीता-गीता, दुर्गा-लक्ष्मी और सरस्वती कहा जाता है, महिलाओं की पूजा की जाती है.’ उन्होंने कहा कि यह बिल देश को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण बिल का प्रभाव
बता दें, महिला आरक्षण बिल के पास होने पर महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण मिलेगा. इस हिसाब से मध्य प्रेश की 230 सीटों में से 76 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतरेंगी. हालांकि, बिल पास होने के बाद इसे लागू करने में सयम लगेगा. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!