जगत गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, कहा ‘आगामी चुनाव कमलनाथ और शिवराज की लड़ाई नहीं यह लड़ाई धर्म और अधर्म की’

छिंदवाड़ा में जगत गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि आगामी चुनाव में कमलनाथ और शिवराज की लड़ाई नहीं है.ये लड़ाई धर्म और अधर्म की लड़ाई है. सनातन को बीमारी कहने वालों को मटिया मेट होना पड़ेगा. उन्होंने कहा ”कमलनाथ जी उदय निधि को सनातन विरोधी बयान पर एक वाक्य बोले देते तो मुझे संतोष होता. मुझे बहुत पीड़ा है. आज छिंदवाड़ा के चौरई में रामभद्रा चार्य जी ने रामकथा के दौरान कहा ”ये लड़ाई मोदी और सोनिया की नहीं है. ये लड़ाई कमलनाथ जी और शिवराज की नही है और न ही ये लड़ाई एनडीए और india की है. ये लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है.

इन्होने कहा कि मैं किसी का कोई विरोध नहीं कर रहा हूं. सब हमारे हैं. अब ये चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है. उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी कहा है उनको निश्चित रूप से दंड मिलेगा,जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उनको मटिया मेट होना पड़ेगा. सब हमारे है सभी मुझे प्रिय है.

 उन्होंने कहा कि उदय निधि स्टालिन ने बहुत बड़ा अनर्थ किया है. इस मामले में एक भी जिम्मेदार नेता ने बयान दे दिया होता तो मुझे अच्छा लगता. किसी ने कोई बयान नहीं दिया सभी सनातन धर्म की रोटी खाते हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं कमलनाथ जी को बहुत प्रेम करता हूं वो हनुमान जी के भक्त हैं, परंतु कमलनाथ जी ने इसमें एक बयान दे दिया होता तो कि उदय निधि को ऐसा बयान नही देना चाहिए था तो मुझे बहुत संतोष होता. उन्ही की जनपद में मुझे पीड़ा है बहुत पीड़ा है. कोई कुछ नही बोले मैं तो बोलूंगा.” उन्होंने कहा कि अब तो जनता जनार्दन बता देगी कि सनातन धर्म बीमारी है या सनातन धर्म का विरोध करने वाले बीमारी हैं. छिंदवाड़ा के चौरई में कुंडा रोड में राम नाम संकल्प सेवा समिति द् जगत गुरु रामभद्रा रामभद्राचार्य नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!