छत्तीसगढ़ में आज भी होगी हल्की मध्यम बारिश, प्रदेश में 3 दिनों बाद तापमान बढ़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। इन दो दिनों में केवल रायपुर में ही 161.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक जून से लेकर 15 सितंबर तक 937.6 मिलीमीटर बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ दिनों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकती है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते दिनों मौसम विभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इससे नदी-नाले उफान पर भी हैं।

जानें रायपुर में मौसम का हाल 
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। देर शाम तक बारिश के आसार हैं। बीते एक जून से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 1179.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो की सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा है। दो दिनों में 161.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे निचले स्तरों पर जलभराव हो गया है। सर्विस रोड, हाईवे, सेजबहार क्षेत्र, कुशालपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, महादेव घाट, पचपेड़ी नाका, कमल विहार क्षेत्रों के सड़कें और मोहल्लों में जलभर हुआ। इससे लोगों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी देर शाम बौछारें पड़ सकती है। 

जानें अन्य जिलों में बारिश के आंकड़े
बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में बारिश हुई है। जैसे कि चांपा में 16 सेंटीमीटर, बिलाईगढ़, कसडोल में 15, बिलासपुर में 14, लाभांडी में 12, राजनांदगांव, रायपुर मालखरौदा में 11, जैजैपुर, जांजगीर में 10, आरंग, थानखमरिया में 9, खरसिया, बालोद में 8, दुर्ग, मुंगेली डभरा में 7, सारंगढ़, बसना, सरायपाली और धमतरी में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!