सड़क दुर्घटनाओं में घायलों का हो त्वरित उपचार: मुख्य सचिव

रायपुर :  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था एवं सहायता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने यह निर्देश आज यहां मंत्रालय में सड़क सुरक्षा परिदृश्य की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सहित इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों के आस-पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने यातायात शिक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए भी सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित मेडिकल कॉलेजों तथा जिला चिकित्सालयों में ट्रामा सेंटर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि जिलों के सभी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध होना चाहिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अस्पतालों में मौजूद चिकित्सा उपकरणों एवं एम्बूलेंस में मौजूद चिकित्सा उपकरणों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजमार्गों के आस-पास स्थित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बूलेंस अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसकी समुचित व्यवस्था एवं निगरानी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। इसी तरह से यातायात शिक्षा के तहत स्कूलों में यातायात शिक्षा के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण के संबंध में अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा भारत स्काउट गाईड के कैडेट्स एवं छात्रों के माध्यम से जागरूकता संबंधी कार्यों के साथ सुगम यातायात हेतु उनकी सेवाएं भी ली जा रही है। बैठक में सचिव परिवहन एस.प्रकाश, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा पी.दयानंद सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!