छत्तीसगढ़ में AAP के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में दस उम्मीदवारों ने नाम हैं. पहली लिस्ट में जिन दस सीटों पर उम्मीदवार आप ने उतारे हैं उसमें पिछले विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है. दिल्ली और पंजाब के बाद अब दूसरे राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर पार्टी की नजर है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट आई है. राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की है.

किन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  1. दंतेवाड़ा सीट पर – बालू राम भवानी
  2. नारायणपुर सीट पर – नरेन्द्र कुमार नाग
  3. अकलतरा सीट पर – आनंद प्रकाश मिरी
  4. भानुप्रतापपुर सीट पर – कोमल हुपेंडी
  5. कोरबा सीट पर -विशाल केलकर
  6. राजिम सीट पर – तेजराम विद्रोही
  7. पत्थलगांव सीट पर – राजा राम लकड़ा
  8. कवर्धा सीट पर – खड़गराज सिंह
  9. भटगांव सीट पर -सुरेन्द्र गुप्ता
  10. कुनकुरी सीट पर – लेओस मिंज

पिछले चुनाव में इन सीटों पर किसने मारी थी बाजी

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में दस उम्मीदवारों के नाम हैं. इन दस में से नौ सीटों पर कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कब्जा जमाया था तो वहीं एक सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस की देवती कर्मा, नारायपुर में कांग्रेस के चंदन कश्यप,अकलतारा में बीजेपी के सौरभ सिंह, भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री मनोज मण्डा, कोरबा सीट पर कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल (जयसिंह भैय्या), राजिम में कांग्रेस के अमितेश शुक्ल, कवर्धा सीट पर कांग्रेस के अकबर भाई, पत्थलगांव में कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर, भटगांव में कांग्रेस के  पारस नाथ राजवाड़े और कुनकुरी में कांग्रेस के यू. डी. मिंज ने जीत हासिल की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!