कल उज्जैन के दौरे पर रहेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाकाल दर्शनों के बाद पहुंचेंगे भृतहरि गुफा

उज्जैन: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर बुधवार को उज्जैन आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के महाकाल दर्शन का भी कार्यक्रम है और वे भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। पीर योगी महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं आदि से स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ गुरु गौरक्षनाथजी महाराज, राज भर्तृहरिजी, गोपीचंदजी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करने जाएंगे। उत्तरप्रदेश की यात्रा के दौरान ही योगी पीर महंत रामनाथजी महाराज ने उन्हें उज्जैन आने का निमंत्रण दिया था। इसके पहले वे सिंहस्थ 2016 में भर्तृहरि गुफा आए थे और यहीं पर रुके थे।

आगमन से पूर्व सुरक्षा देखने आई एजेंसी
भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आगमन का कार्यक्रम प्रशासन के पास भी पहुंच चुका है, लेकिन नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से उनके उज्जैन आगमन की जानकारी स्थानीय मठ भर्तृहरि गुफा में पूर्व ही प्राप्त हो चुकी है। जेड प्लस सुरक्षा होने से मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसी ने यहां पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा ले लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!