महाकाल मंदिर पहुंचे मिर्ची बाबा, CM शिवराज को हटाने के लिए की जोर-जोर से प्रार्थना

उज्जैन: मिर्ची बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने ऐसी प्रार्थना की जो चुनाव से पहले सियासी पारा हाई कर सकती है. दरअसल, मिर्ची बाबा उर्फ वैराज्ञानंद स्वामी ने मंदिर में जोर-जोर से प्रार्थना करते हुए सीएम शिवराज की सरकार को मध्य प्रदेश से हटाने की मांग की. इसकी वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पंचायती मंडलेश्वर का महामंत्री स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए शिवराज सरकार की शिकायत की. उन्होंने बताया कि महाकाल से आज रो-रोकर उन्होंने शिकायत की है. उनका कहना है, ‘मिर्ची बाबा गौ माता को देशमाता बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. कलेक्टर से बात करते हैं, एसडीएम से बात होती है. सभी भोपाल से मुझे दर्शन करने के लिए बुलाते हैं. इसके बाद भी महाकाल आता हूं तो इसलिए रोक दिया जाता है क्योंकि मैं गौमाता को राष्ट्रीय माता बनाने की मांग कर रहा हूं.’

‘कमलनाथ का समर्थन करने पर मंदिर में नहीं आने देते’
मिर्ची बाबा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मंदिर में आने से इसलिए रोक दिया जाता है क्योंकि वो कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहते हैं. इसलिए इन लोगों ने उनकी पीठ पर कांग्रेस का निशान लगा दिया है जबकि संत केवल सनातन धर्म का है.

बीजेपी पर लगाया संतों पर अत्याचार करने का आरोप
मिर्ची बाबा ने कहा, ‘मैंने महाकाल में उस वक्त आवाज उठाई थी जब यहां पैसे लिए जाते थे. मैं वो संत हूं जब विजयवर्गीय आकर अंदर दर्शन करते हैं, उन्हें रोका नहीं जाता है और मुझे रोक दिया जाता है. ये पूरे भारतवर्ष का अपमान करने वाली सरकार आज संतों को रोक रही है. संतों को रुला रही है और झूठे केस में फंसा रही है. इसके लिए महाकाल उन्हें दंडित करेगा और मध्य प्रदेश की इस सरकार को उखाड़ फेंकेगा.’

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!