सीएम हाउस में मनाई गई जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी गाए भजन

भोपाल : जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह से मनाया गया. राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में मंदिरों में पर्व को लेकर धूम मची हुई थी. यादव समाज ने गुरुवार दिन में चल समारोह निकाला तो वहीं मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गुरुवार को सीएम हाऊस में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया. इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन गाए. कार्यक्रम के दौरान पत्नी साधना सिंह चौहान, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल भी मौजूद रहे.

इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी. सीएम ने कहा कि हम सभी को वैभवशाली भारत के लिए मिलकर काम करना होगा. कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया. इस दौरान मौजूद सभी जनप्रतिनिधि भी नृत्य करते हुए नजर आए. जन्माष्टमी पर्व की राजधानी भोपाल में खासी धूम मची.

रात 12 बजते ही गूंजने लगे जयकारे
मंदिरों में आकर्षक राधा-कृष्ण की झांकी सजाई गई है. फूलों और लाईटों से आकर्षक साज सज्जा की गई. सभी श्रद्धालुओं को रात 12 बजने का इंतजार था. 12 बजे ही मंदिरों में आलकी के पालकी जय कन्हैयालाल की के स्वर गूंजने लगें. इससे पहले मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए. राजधानी भोपाल में मटकी फोड़ का आयोजन चला. नेहरु नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता गोविंदा भी भोपाल पहुंचे.

वहीं आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. यह कार्यक्रम विधायक पीसी शर्मा द्वारा कराया गया. प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने वाली टीम को विधायक शर्मा द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!