महाकाल दरबार पहुंचे परिवार सहितअभिनेता अक्षय कुमार ; क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखे साथ

उज्जैन : अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार को महाकाल दरबार पहुंचे। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए हैं, जहां नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं। 

इतने लीन हुए की करने लगे नृत्य
आज सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म ने अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए की भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने गाने लगे वे तालियां बजा बजाकर नृत्य करने लगे। इस दौरान एक खास बात यह भी रही की अभिनेता अक्षय कुमार और उनका बेटा आरव परंपरागत वेशभूषा मे शोला पहने नजर आए। 

मंदिर की परंपराओं की ली जानकारी
अभिनेता अक्षय कुमार ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्या दर्शनों का लाभ तो लिया ही लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली। याद रहे कि अभिनेता अक्षय कुमार इसके पहले भी बाबा महाकाल के दरबार में कई बार आ चुके हैं, लेकिन आज जन्मदिन पर वे सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की। 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी थे साथ
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में मंदिर पहुंचे थे जहां वह सफेद कलर के शोले में दिखाई दिए उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की।

अक्षय कुमार और शिखर धवन को देख खुश हो गए श्रद्धालु
आज सुबह भस्म आरती के दौरान जब श्रद्धालुओं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को अपने बीच पाया तो वह खुश हो गए। वैसे श्रद्धालुओं को शिखर धवन और अक्षय कुमार तक तो पहुंचने नहीं दिया गया फिर भी उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!