रुपये ऐंठने के लिए रची नाबालिग से गैंगरेप की झूठी कहानी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इंदौर में तीन लोगों से रुपये ऐंठने के लिए उन्हें नाबालिग लड़की से गैंगरेप के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया . इस सिलसिले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 साल की लड़की ने सोमवार रात आरोप लगाया था कि शहर के निपानिया क्षेत्र में तीन लोगों ने उसके साथ कार में गैंगरेप किया और इसके बाद वे उसे शराब की एक दुकान के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि जब हमने एक महिला उप निरीक्षक के जरिये लड़की को भरोसे में लेकर बात की, तो इन तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का उसका आरोप सही नहीं पाया गया.

रुपये एंठने के लिए रची साजिश
उन्होंने कहा कि लड़की के साथ दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर रेप किया था. डीसीपी के मुताबिक, इन्हीं दो लोगों ने लड़की को इस बात के लिए राजी किया था कि वह पुलिस थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप की झूठी शिकायत करे ताकि इसके आधार पर उनसे रुपये ऐंठा जा सके.

आरोपियों की तलाश जारी
डीसीपी आनंद ने बताया कि नाबालिग लड़की से गैंगरेप और धन वसूली के लिए आपराधिक साजिश रचने में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!