मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ बरसात का दौर, आज इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरु हो गया है. बीते एक दिन पहले से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की शुरुआत हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती घेरा और निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो सका है. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही एक और सिस्टम एक्टिव होने वाला है. 

इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, इन जिलों में इंदौर, भोपाल, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर और आगर मालवा शामिल हैं. जबकि कई जिलों में मध्यम बारिश होगी, इन जिलों में सतना, रीवा, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, बैतूल, खंडवा और सीहोर जिला शामिल हैं. 

बीते दिन तरबतर हुए यह जिले
एक दिन पहले भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. इन जिलों में भोपाल, सीहोर, रायसेन शामिल हैं. इन जिलों में एक से दो घंटे तक अच्छी बरसात हुई. लंबे समय बाद बारिश होने की वजह से किसानों के चेहरे पर भी साफतौर से चमक देखी गई.

इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने भोपाल संभाग के जिलों में खंडवा, शिवपुरी, खरगौन, निवाड़ी, दतिया, गुना, भिंड, अशोकनगर, रीवा, छिंदवाड़ा, सतना, सागर और आगर जिले में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!