अमेरिका में नहीं रुक रहा जेल के अंदर कैदियों के बीच खूनी संघर्ष 

जॉर्जिया। अमेरिका के फुल्टन काउंटी जेल में एक सामूहिक चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में एक बंदी की मौत हो गई और चार अन्य कैदी घायल हुए है। फुल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता नताली अम्मोन्स के हवाले से बताया कि स्थिति को नियंत्रण कर मामले की जांच चल रही है।
विभाग ने कहा कि घटना में 23 वर्षीय डेवियन ब्लास्के की मौत हो गई है और तीन अन्य कैदियों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी को चाकू से घायल किया गया और अन्य व्यक्ति का इलाज जेल मेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अटलांटा पुलिस इस घटना में शामिल कैदियों के नाम और आपराधिक आरोप जारी करेगी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों को लेकर हुए एक विवाद में कैदियों को चोटें आई। शेरिफ ने कहा कि जेल में हाल ही में भड़की हिंसा एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि अस्थायी हथियारों का इस्तेमाल कैदी एक-दूसरे और कर्मचारियों पर हमला करने के लिए करते हैं। जुलाई के अंत से फुल्टन काउंटी जेल के कैदी की यह पांचवीं मौत है। 
इसके पहले 40 वर्षीय मोंटे स्टिन्सन को 31 जुलाई की रात को अपने सेल में बेहोश पाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 10 अगस्त की शाम को एक हिरासत अधिकारी ने 34 वर्षीय क्रिस्टोफर स्मिथ को संदिग्ध हालत में पाया , जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!