50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है हर मेट्रो कोच में, दो सौ यात्री खड़े रह सकेंगे

इंदौर: 15 सितंबर के बाद होने वाले ट्रायल रन के लिए मेट्रों के तीन कोच गुरुवार सुबह गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। 60 टन वजनी कोचों को क्रेन के जरिए ट्रेक पर उतारा गया। पहले इन कोचों को जोड़ा जाएगा। फिर इनका सेफ्टी रह किया जाएगा।इंदौर में मेट्रो यलो ट्रेक पर चलेगी,इसलिए मेट्रो की कलर थीम भी यलो और ग्रे कलर की रखी गई है। 22 मीटर लंबे कोच में 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता रहेगी, जबकि 200 से ज्यादा यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे। मेट्रो कोच के इंदौर आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी और कहा कि सितंबर माह में ट्रायल रन किया जाएगा।
गुरुवार सुबह गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर नारियल फोड़कर मेट्रो को ट्रेक पर रखने की शुरूआत की गई। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी मौजूद थे। बड़ौदा के कारखाने से तैयार होकर आए मेट्रो के तीन कोचों से ही ट्रायल होगा।
छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अफसरों ने ट्रायल रन की तैयारी की है। उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस हिस्से में पांच स्टेशनों को भी तैयार किया जा रहा है। इन पर एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे। इंदौर मे मेट्रो के लिए अेावरहेड बिजली लाइन नहींं होगी। बिजली सप्लाय के लिए अलग से एक ट्रेक तैयार किया गया है।

25 मेट्रो ट्रेन चलेगी इंदौर में

इंदौर में 31 किलोमीटर रुट का काम जब पूरा होगा तो 25 मेट्रो का संचालन होगा। कुल 70 कोच 175 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे। अगले साल जून तक गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन होगा। कोचेस में एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया गया है। छह कैमरे हर कोच में लगाए जाएंगे। दो कैमरे ट्रेक के बाहरी हिस्से को भी कवर करेंगे। अफसरों ने बताया कि कोचेस आधुनिक सुरक्षा मापदंडों के हिसाब से डिजाइन किए गए है और अटेंडर की जरुरत भी नहीं होगी, लेकिन शुरुआत में हर कोच में अटेंडर रखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!