कांग्रेस सांसद ने एमपी के लिए भी की ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की मांग, दिग्विजय सिंह बोले- ‘सरकार बनते ही हम…’

कर्नाटक में मिली बंपर जीत का फार्मूला कांग्रेस जल्द होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भी भुनाना चाहती है. तभी वो कर्नाटक के काम के बदले एमपी में दाम वसूलने की तैयारी में है. कांग्रेस के मध्य प्रदेश से आने वाले दो राज्यसभा सदस्यों के बयान इसी दिशा में संकेत दे रहे हैं. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि चुनाव जीतते ही कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने हर महीने प्रत्येक परिवार की गृहलक्ष्मी के खाते में 2000 रुपये सीधे डालना शुरू कर दिया. एमपी में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम एक-एक वादा पूरा करेंगे.

इसी तरह राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने मांग की है कि चुनाव वाले राज्यों सहित सभी कांग्रेस शासित राज्यों में कर्नाटक की तर्ज पर ‘गृह लक्ष्मी योजना’ लागू की जानी चाहिए. विवेक तंखा ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा “चुनाव वाले राज्यों सहित सभी कांग्रेस शासित राज्यों को अपने यहां अभिनव और सार्थक ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की घोषणा करनी चाहिए. मां के माध्यम से परिवार को सशक्त बनाएं.”

दिग्विजय सिंह ने की ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की तारीफ
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट पर लिखा “कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है. हम वादा कर शासन में आ कर तत्काल निभाते हैं. भाजपा पूरे 5 साल जनता को लूटती है और आखिरी 3 महीने में लूट का पैसा बांटती है. यही तो एमपी में हो रहा है. चुनाव जीतते ही कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने हर महीने प्रत्येक परिवार की गृहलक्ष्मी के खाते में 2000 रुपये सीधे डालना शुरू कर दिया. एमपी में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम एक एक वादा पूरा करेंगे.”
यहां बताते चले कि बुधवार (30 अगस्त) को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने चुनाव गारंटी के तहत घोषित ‘गृह लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में 2000 रुपये देने की शुरुआत कर दी. इस मौके पर बेंगलुरू में आयोजित में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!