सावन का अंतिम सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जप लें ये मंत्र

सावन के प्रत्येक सोमवार शिव पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं। आज यानी 28 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। ऐसे में महादेव को प्रसन्न करने के लिए आज भक्तों के पास आखिरी मौका है। सावन सोमवार के दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर जलाभिषेक करते हैं। सावन सोमवार के दिन सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग जाती है। इस दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस बार सावन का आखिरी सोमवार बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत रखने के साथ शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप जरूर करें। ये रहे शिव जी के चमत्कारी मंत्र… 

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आज यानी 28 अगस्त को शाम 06 बजकर 22 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आप सुबह सावन सोमवार व्रत की पूजा के साथ ही शाम को प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं। इस दिन सुबह पूजा का मुहूर्त 09 बजकर 09 से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाद प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से रात 09 बजकर 02 तक है।

निरोगी जीवन के लिए मंत्र
इस मंत्र को बहुत चमत्कारी माना जाता है। यदि आप निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार पर इस मंत्र का जाप जरूर करें। 

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् 
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

सुख समृद्धि के लिए मंत्र
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी को प्रसन्न करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप 101 बार करें। 

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए मंत्र

जीवन में ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर शिव जी का ध्यान करें। साथ ही ”ॐ ऐं नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप 101 बार कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!