इंदौर के स्मार्ट सिटी में नंबर वन आने पर गदगद हुए सीएम शिवराज, कहा- ‘अब आदत सी.

इंदौर : स्वच्छता में प्रथम स्थान पर रहने वाले इंदौर ने स्मार्ट सिटी में भी अपना परचम एक बार फिर से लहरा दिया है. पूरे देश में इंदौर नंबर एक पर आया है. इंदौर के नंबर एक पर रहने की अब आदत सी बन चुकी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इंदौर को यह अवार्ड मिलने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भोपाल में आज सुबह मेट्रो कोच के अनावरण के मौके पर तो शुभकामनाएं दी ही थी.

उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट पर आकर भी जन प्रतिनिधियों और पत्रकारों को संबोधित किया,  उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि अब इंदौर को नंबर एक पर का रहने की आदत हो गई है. इंदौर की वजह से अब मध्य प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में लिया जाता है. अद्भुत है इंदौर अद्भुत है इंदौर की जनता और अद्भुत है इंदौर के जनप्रतिनिधि. इसके अलावा भी उन्होंने बहुत सी बातें कही. आईए जानते हैं मुख्यमंत्री ने क्या कुछ और कहा.

मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित
वायु गुणवत्ता में इंदौर देश में अव्वल आया है. साथ ही स्मार्ट सिटी में भी इंदौर ने देश में बाजी मारी है. इस क्रम में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर आकर इंदौर वासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट पर संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब गौरव और गर्व से भरे हुए है. पीएम के नेतृत्व में भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है. चंद्रमा पर चंद्रयान भ्रमण कर रहा है और भारत की यशों गाथा को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश देश में नंबर एक प्रदेश बन गया है. कृषि विकास दर में हम देश में नम्बर वन है. गेहूं के एक्सपोर्ट में मध्य प्रदेश देश में नम्बर एक है. स्वच्छता में नंबर एक जल संरक्षण में नंबर एक हैं. इंदौर तो वायु गुणवत्ता में भी नम्बर एक है.

‘इंदौर स्मार्टनैस में भी इंदौर नंबर एक है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना इंदौर स्वच्छतम शहर तो है ही, नागरिक को शुद्ध वायु भी दे रहा है. इंदौर स्मार्टनैस में भी इंदौर नंबर एक है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब किसी सर्वेक्षण का समय होता है सभी लोगो की धड़कन बढ़ जाती है कि इसमें तो इंदौर का ही नाम आएगा ,सचमुच में इंदौर एक नया दौर ही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!