शपथ लेने के बाद MP के नए मंत्रियों की पहली प्रतिक्रिया, गौरीशंकर बिसेन ने कहा- ‘जन कल्याण होगी प्राथमकिता’

मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में तीन नए विधायकों की एंट्री हुई है. विंध्य से राजेंद्र शुक्ला , महाकौशल से गौरीशंकर बिसेनओर बुंदेलखंड से राहुल लोधी मंत्री नियुक्त किया गया है. एक सादे समारोह में राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने तीनों विधायकों को शपथ दिलाई. हालांकि अभी मंत्रियों को किस विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी, यह क्लियर नहीं है. 

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीनों विधायकों की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानें प्रदेश के विकास के लिए क्या कहते हैं नवनियुक्त मंत्री-

पार्टी की अपेक्षा पूरी करेंगे- राजेंद्र शुक्ला
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि चलती हुई सरकार है. विधायक होने के नाते भी हम काम कर ही रहे हैं. चीजों को और तेज गति देने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी. जितनी भी विकास की योजनाएं हैं और जन कल्याण के कार्यक्रम में वो नीचे तक पहुंचे इसकी मॉनिटरिंग ज्यादा अच्छे से करने में सक्षम होंगे. पार्टी की अपेक्षा को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. पार्टी कई पहलुओं पर विचार कर के निर्णय लेती है. इसलिए पार्टी जो भी फैसला लेती है उसे स्वीकार करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए.

जानकारी के लिए बता दें कि राजेंद्र शुक्ला की पहचान विंध्य में बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर है. राजेंद्र शुक्ला रीवा सीट से चार बार से विधायक हैं और लगातार चुनाव जीत रहे हैं. 

जन कल्याण होगा मुख्य मुद्दा- गौरीशंकर बिसेन
नवनियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण होगी. राज्य का चौमुखी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

बता दें, गौरीशंकर बिसेन महाकौशल का मज़बूत ओबीसी चेहरा हैं और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष भी. गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से सातवीं बार के बीजेपी विधायक हैं. 

बुंदेलखंड को मजबूत करने का करेंगे काम- राहुल लोधी
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री राहुल लोधी ने कहा कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए बुंदेल खंड में यथासंभव प्रयास करेंगे. चुनाव से कुछ महीने पहले नियुक्ति होने और काम के लिए कम समय मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जितना समय मिला उतना काफी, सर्जिकल स्ट्राइक तो एक दो दिन में ही हो गई थी. अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डेढ़ महीना काफी है. मुख्यमंत्री ने सही समय पर सही फैसला लिया है. हमारी प्राथमिकता होगी कि बुंदेलखण्ड को मजबूत किया जाए और उसके विकास के लिए काम किया जाए.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!