विधायक संजय पाठक का जनमत संग्रह शुरू, बनाए 280 बूथ 25 को होगी गणना

कटनी ।  चुनाव लड़ने से पहले विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक जनमत संग्रह करा रहे हैं। उन्होंने पर्चे छपवा कर सोमवार से मतदान शुरू करा दिया है। इसके लिए उन्हों ने बाहर से टीमें बुलाई हैं और उनके कार्यकर्ता भी मतदान कराने में जुटे हुए हैं। विधायक ने 183 ग्रामों और तीन नगर परिषद के लिए 280 बूथ बनाए हैं। मतदान के लिए आ रहे लोगों को पर्चा दिया जा रहा है, जिसमें उनके चुनाव लड़ने के लिए हां या न में लोगों को मत देना है। मंगलवार को कांटी गांव में विधायक ने लोगों से मतदान की अपील की।

उन्होंने क्षेत्र के अन्य गांवों का भी भ्रमण किया। 25 अगस्त को यह मतदान समाप्त होगा और उसी दिन मतों की गणना भी होगी। परिणाम आने के बाद विधायक संजय पाठक चुनाव लड़ने या न लड़ने पर फैसला करेंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें 50 प्रतिशत से कम जनता का समर्थन मिला, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि मतदान के बाद पांच लोगों के हस्ताक्षर करवाकर पेटियों को सीलबंद करवाया जा रहा है और इन पेटियों को गांव में ही सुरक्षित रखवाया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!