लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, कहा- ‘BJP का सफाया करके ही दम लेगी सपा’

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर से हमला बोला है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर सपा को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साजिश करके सरकार नहीं बनाने देने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा, बीजेपी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी. अखिलेश यादव ने यहां समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2022 में बीजेपी ने साजिश करके सपा की सरकार नहीं बनने दी थी.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस बार बीजेपी की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा बीजेपी को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी. उन्होंने कहा, ”बीजेपी कायरों की जमात है. तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद इस बार बीजेपी सपा की ताकत के सामने नहीं टिक पाएगी. सपा की ताकत के सामने बीजेपी का घमंड चकनाचूर हो जाएगा. पार्टी का लक्ष्य बड़ा है. सपा इंडिया गठबंधन और पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी.”

‘बीजेपी नफरती और षड्यंत्रकारी पार्टी’

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ”बीजेपी नफरती और षड्यंत्रकारी पार्टी है. उसने देश की मिलीजुली संस्कृति पर आघात करने के साथ ही समाज को बांटने का काम किया है. बीजेपी, सपा और इसके नेतृत्व को बदनाम करती है. बीजेपी वास्तविक मुद्दों के अर्थ बदलने में माहिर है और लूट के साथ ही भ्रष्टाचार से सराबोर है.

‘हिन्दू-मुस्लिम एक होकर देंगे अखिलेश यादव का साथ’

वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में एक मत से फैसला किया गया कि हिन्दू-मुस्लिम एक होकर अखिलेश यादव का साथ देंगे. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुटता से एक-एक वोट सपा को देने में कोई चूक न करने का इरादा व्यक्त किया गया. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद एस.टी. हसन, विधायक अबू आसिम आजमी और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!