22 करोड़ मुसलमान हैं, 1-2 करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं’, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का विवादित बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने गंगा मैया पर भी विवादित टिप्पणी की है। इसके अलावा अजीज कुरैशी ने कांग्रेस पार्टी को धमकी देते हुए कहा कि कांग्रेस से निकालना है तो निकाल दो लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियों को रखना डूब मरने वाली बात है।

वहीं हिंदुत्व पर कांग्रेस के स्टैंड को लेकर भी अजीज कुरैशी ने पार्टी को धमकी दी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस बीच-बीच में हिंदुत्व की बात करने लगती है, जो गलत है। कांग्रेस दफ्तर में पूजा हो, मूर्तियां रखी जाए, श्री राम के नारे लगे, यह नेहरू के सपनों का मर्डर करने जैसा है। कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है और कुछ लोग इसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुल्क में पिछले 10 सालों से मुसलमानों को डराया जा रहा है।”

अजीज कुरैशी ने कहा कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के भाषणों से लोग डर रहे हों, लेकिन आज मुसलमान डर के साए में जी रहा है। अजीज कुरैशी ने बुलडोजर नीति और एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं कह रहा कि बुलडोजर और एनकाउंटर सिर्फ मुसलमानों का हो रहा लेकिन इसमें पीड़ित मुस्लिम अधिक हैं।

अजीज कुरैशी का राजनीतिक करियर काफी लंबा है और वह कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। 1984 के लोकसभा चुनाव में वह सतना से सांसद चुने गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अजीज कुरैशी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!