खरगे ने एमपी में चला जाति जनगणना का दांव, शिवराज सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बड़ा चुनावी दांव चल दिया है. उन्होंने मंगलवार को सागर में एक जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी. इस दौरान खड़गे ने कांग्रेस की पांच गारंटी भी दोहराई. 

दलित वोटरों की बहुलता वाले बुंदेलखंड के सागर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए. कर्नाटक की तर्ज पर शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी.

खड़गे ने किए ये वादे
खड़गे ने कहा कि, “मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी. एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा. नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. उन्होंने वादा किया कि सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा और 200 यूनिट का बिजली का बिल हाफ होगा. इसके साथ ही खड़गे ने मध्य में पार्टी के सत्ता में आने पर संत रविदास के नाम पर एक कॉलेज बनाने की घोषणा की. 

एक तरफ स्मारक निर्माण करती है तो दूसरी तरफ तोड़ देती
यहां बताते चले कि दस दिन पहले  ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर में संत रविदास के 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मंदिर और स्मारक के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था. यही कारण है कि कांग्रेस ने दलित वर्ग को साधने के लिए संत रविदास के नाम पर कॉलेज बनाने की घोषणा की. खड़गे ने तो यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी मध्य प्रदेश में रविदास मंदिर बनाने का वादा करती है और दिल्ली में 2019 में संत रविदास जी का मंदिर बुलडोजर लगाकर तोड़ देती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!