बीच चुनाव में कांग्रेस को लग सकते हैं ‘भागीरथी’ झटके

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए ‘जीतने’ वाली रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी के रणनीतिकार प्रमुख विपक्षी दलकांग्रेस को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। उन नेताओं के संपर्क में हैं, जो दल बदलना चाहते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। भाजपा अपनी रणनीति में सफल रही तो प्रत्याशी घोषित होने के बाद बीच चुनाव में दो-चार नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर कांग्रेस को ‘भागीरथी’ झटका दे सकती है।

भाजपा की ओर से ग्वालियर-चंबल, महाकौशल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए इस तरह की गोटियां फिट की जा रही हैं। इसको लेकर भाजपा संगठन के कुछ नेता विरोधी दल के नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो मौजूदा विधायकों की भाजपा के रणनीतिकारों के साथ दिल्ली में मुलाकात की खबरें हैं। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। इसी तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 12 जून को जबलपुर की सभा के बाद भाजपा महाकौशल में सक्रिय हो गई। मालवा-निमाड़ में संघ के अनुषांगिक संगठन इस काम में भाजपा का सहयोग कर रहे हैं। खबर है कि भाजपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस के आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं से संपर्क साधा है, जिसमें कुछ जयस पृष्ठभूमि के नेताओं के नाम की भी चर्चा हैं। भाजपा इस काम को मिशन 2023 के तहत बेहद गोपनीय तौर पर अंजाम देने में जुटी है। हालांकि इसमें कितनी सफल हो पाती है, यह अभी तय नहीं है। उल्लेखनीय है कि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी तय होने के बाद भागीरथ प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!