इंदौर: धार जिले के पीथमपुर स्थित सागौर कुटी के पास सेक्टर-सी में अवंतिका गैस लिमिटेड का एक गैस रिफिल सेंटर स्थित है। जिसको अवंतिका गैस लिमिटेड (AGL) के ऑपरेशन एंड मेंटिनेस मैनेजर कुमार अभिषेक के द्वारा संचालित किया जा रहा था। अवंतिका गैस कंपनी (AGL) के द्वारा इस सेंटर का टेंडर आर एस इंस्ट्रुमेंटल सर्विसिस को दिया गया था। जिसके मालिक मदन अग्रवाल है।
अवंतिका गैस के चीफ मैनेजर कुमार अभिषेक और गिरिराज के द्वारा इस गैस रिफिलिंग सेंटर के डिस्पेंसर को 1 साल से खराब बताया जा रहा था। अभी 2 महीने पहले गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(GAIL) के द्वारा जब ऑडिट किया गया तो उसमें पाया गया की सागौर कुटीर स्थित पीथमपुर के सेक्टर-सी में स्थित गैस रिफिलिंग सेंटर के द्वारा चोरी के माध्यम से करोड़ों रुपए की गैस वाले-वाले बेच दी गई। जब इस बात की जानकारी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL )के द्वारा अवंतिका गैस लिमिटेड(AGL) को बताया गया तो उन्होंने आनन-फानन में कुमार अभिषेक, गिरिराज और तीन रिफिल करने वाले व्यक्तियों को हटा दिया गया। और कंपनी के द्वारा एक मेल सभी कर्मचारियों को भेजा गया जिसमें लिखा गया,कि कुमार अभिषेक ने अपने पद से 6 जुलाई 2023 को रिजाइन कर चुके हैं इसलिए उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क ना किया जाए। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो वह स्वतंत्र होकर कंपनी में बात कर सकता है। और यह मेल एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट अवंतिका गैस लिमिटेड के निर्देश पर किया गया है। सूत्रों की माने तो अवंतिका गैस लिमिटेड (AGL) के द्वारा करोड़ों रुपए की गैस चोरी करके बेची जा रही है जिसमें कई कर्मचारी संलिप्त हैं ।

अवंतिका गैस के चीफ मैनेजर कुमार अभिषेक और गिरिराज इस पूरे केस के बारे में जब मैंने AGL के मंदार गोखले से उनके किए गए मेल के बारे में पूछा तो उन्होंने कंपनी के एचआर विभाग में काम करने वाले राहुल मालेकर से बात करने के लिए मोबाइल नंबर दिया और बोला इस पूरी घटना के बारे में आप राहुल मालेकर से बात कर लीजिए जब मैंने राहुल मालेकर से बात करनी चाही तो उन्होंने घर में अपनी माँ की तवियत ख़राब होने का बहाना बनाया। जब आज पुनः बात की गई तो मालेकर पूरी तहर से सभी बातो को सिरे से ख़ारिज करते हुए पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।
चीफ मैनेजर (प्रोजेक्ट) कुमार अभिषेक बिहार का रहने वाला हैं, जो इस कंपनी में 8 से 10 साल से काम कर रहा था। कुमार अभिषेक को इस कंपनी की सारी कमियां पता होने की वजह से उसने करोड़ों रुपए की गैस बेचकर कंपनी को चूना लगाया । इस पूरे मामले को अवंतिका गैस लिमिटेड ने दबाने के लिए कुमार अभिषेक और गिरिराज से इस्तीफा लेकर रफा-दफा कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL)को करोड़ों रुपए का चूना अवंतिका गैस लिमिटेड के कर्मचारी लगा रहे हैं।









