इंदौर :मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को इंदौर में मप्र समेत छग, राजस्थान, महाराष्ट्र, उप्र और गुजरात के डीजीपी स्तर के अफसरों की बैठक हुई। चुनाव के दौरान मप्र और उसके पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर समन्वय को लेकर तीन घंटे चर्चा हुई।
मप्र के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि चुनाव के लिए हर 15 दिन में सीमावर्ती जिलों की बैठक होगी। वांछित अपराधियों, फरार और वारंटियों की सूची का आदान-प्रदान और उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय नाकाबंदी और जांच चौकियों की स्थापना होगी।
बैठक में डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा, डीजीपी महाराष्ट्र रजनीश सेठ, डीजीपी छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा, डीजीपी गुजरात विकास सहाय और डीजीपी मध्य प्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना, स्पेशल डीजीपी (सीआईडी) जीपी सिंह, आईजी ग्रामीण इंदौर राकेश गुप्ता, आईजी (कानून व्यवस्था) अनुराग, पुलिस कमिश्नर इंदौर मकरंद देउस्कर शामिल हुए।
शनिवार को दोपहर 3 वजे के बाद पुलिस महानिदेशक(डीजीपी)मध्य प्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस कण्ट्रोल रूम पलासिया पर सभी 32 थानों के थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक की। जिसमे उन्होंने निर्देश दिए रात में गश्त बढ़ाई जाये , बदमाशों की धरपकड़ की जावें और नशा , लूट ,चोरी की बारदातो पर अंकुश लगाया जाये। शीघ्र से शीघ्र यह अमल होना चाहिए।









