पिता राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव गांधी की आज रविवार (20 अगस्त) को 79वीं जयंती है. इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है. उन्होंने एक गाने की लाइनें लिखते हुए कहा कि ये हमेशा मेरी आंखों में आंसू ले आती हैं.

प्रियंका गांधी ने मशहूर अभिनेता राज कपूर की अनाड़ी फिल्म के गाने की लाइनें लिखते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राजीव गांधी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा,  “किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है…” उन्होंने आगे लिखा, “…जिन्दा है हमीं से नाम प्यार का, कि मर के भी किसी को याद आएंगे, किसी के आंसुओं में मुस्कुराएंगे, कहेगा फूल हर कली से बार बार, जीना इसी का नाम है.”

‘मेरी आंखों में आ जाते हैं आंसू’

प्रियंका गांधी लिखती हैं, “ये लाइनें हमेशा आपकी याद दिलाती हैं और आज तक, जब भी ये गाना सुनती हूं, मेरी आंखों में आंसू उभर आते हैं.” इसे पहले उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और मां सोनिया गांधी के साथ वीरभूमि पर पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.  

बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती मनाई जा रही है. पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था. 1991 में एक चुनावी रैली में बम धमाके में हुई उनकी हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था. उनकी हत्या श्रीलंका में स्थित एक सशस्त्र तमिल अलगाववादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) ने की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!