आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, दर्शन-पूजन व राम मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार 19 अगस्त को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. अयोध्या में सीएम योगी भगवान श्री राम के दर्शन-पूजन और भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है. सीएम योगी आज सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे, इसके बाद यहां भगवान राम के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे और भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद उनके कई और अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिनमें उन्हें हिस्सा लेना है.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे. यहां रामकथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी हेलीकॉप्टर उतरेगा. इसके बाद वो साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर जाएंगे, जहां सीएम योगी उनके श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. इसके बाद सीएम योगी यहां से श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचेगे, जहां वो भगवान राम के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे.

मंदिर निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा

सीएम योगी आज दो घंटे अयोध्या में रहेंगे. श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने के बाद वो यहां राम मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और फिर दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अयोध्य में दो घंटे प्रवास के बाद वो वापस लखनऊ लौट जाएंगे. सीएम योगी के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सारी तैयारियां कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जनवरी में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अक्टूबर तक मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा. वहीं जनवरी में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. पीएम मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. रामजन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भी अभी से तैयारियां की जा रही है. इस दौरान देशभर के प्रमुख मंदिर में खास पूजा अर्चना की जाएगी. एलईडी के जरिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा और घर-घर लड्डू भी बांटे जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!