ग्वालियर में 20 अगस्त को होगी BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की आखिरी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में होने जा रही है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रमुख रूप मौजूद रहेंगे. इसमें बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और मोर्चा के प्रभारियों को भी बुलाया गया.इस बैठक में 1200 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हो रही इस कार्यसमिति में अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल होंगे.

बीजेपी की सबसे कमजोर स्थिति इसी इलाके में थी
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली कहते है कि ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखने की बड़ी वजह है.ग्वालियर-चंबल में पार्टी में जमकर अंतर्विरोध है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सबसे कमजोर स्थिति इसी इलाके में थी.पार्टी ग्वालियर-चंबल की 34 में से सिर्फ 7 सीटों पर ही सिमट गई थी.कांग्रेस को बम्पर जीत के साथ 26 सीटों पर कब्जा कर लिया था.बसपा को एक सिटी मिली थी.श्रीमाली कहते है कि गृह मंत्री अमित शाह के कार्यसमिति में आने की बड़ी वजह भी गुटीय राजनीति और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना हो सकती है.

18 माह बाद राज्य की सत्ता में वापसी की थी
यहां बताते चले कि 2018 में ग्वालियर-चंबल में हार के बावजूद यहां के कांग्रेसी विधायकों की बगावत के दम पर बीजेपी ने 18 माह बाद राज्य की सत्ता में वापसी की थी.ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस की बगावत के बाद बीजेपी में सर्वाधिक 16 विधायक यहीं से पाला बदलकर बीजेपी में आए थे.हालांकि,इनमें 8 विधायक उपचुनाव जीत पाए थे.इसके चलते ग्वालियर-चंबल के राजनीतिक किले पर फतह पाना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!