नरेंद्र सिंह तोमर बोले- पहली लिस्ट आने के बाद कोई नाराजगी नहीं,बीजेपी कार्यसमिति की बैठक लेंगे अमित शाह

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. वहीं केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद कोई नाराजगी नहीं है.

यह पूछे जाने पर कि क्या जो लोग चूक गए हैं, उनमें नाराजगी है इस पर तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ‘कार्यकर्ता-आधारित पार्टी’ है जहां उम्मीदवारों को ‘उचित प्रक्रिया’ के अनुसार चुना जाता है. बीजेपी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में 2018 के चुनावों में हारी हुई 39 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज
तोमर ने कहा कि रविवार को ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. इसमें राज्य भर से पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के तहत 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 200 में कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं.

‘कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं’
तोमर ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर ‘चार्जशीट’ जारी करने के कांग्रेस के कदम को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए वह झूठे प्रचार के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है. केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारें लोक कल्याण के अद्भुत कार्य कर रही हैं.’

कांग्रेस ने जारी की ‘घोटाला शीट’
वहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को एक घोटाला शीट जारी की जिसमें पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में बीजेपी सरकार के तहत कथित तौर पर हुए घोटालों की सूची दी गई है. रविवार को भोपाल में एक समारोह में शाह द्वारा चौहान सरकार की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करने का संदर्भ देते हुए तोमर ने कहा, ‘हम अपनी रिपोर्ट जनता के सामने रखने जा रहे हैं.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!