चालू सीजन में 24 बार खुल चुके हैं भदभदा के गेट, दो बार और खुले तो टूटेगा 13 साल पुराना रिकार्ड

भोपाल । राजधानी में रुक-रुक हो रही झमाझम बारिश से नदी-तालाब सभी सराबोर हो चुके हैं। लबालब भरने के बाद सभी ओव्हरफलो हो रहे हैं। यही वजह है कि सोमवार को भदभदा के दो गेट और कलियासोत डैम के तीन गेट खोले गए। इस सीजन में 24 बार भदभदा के गेट खोले जा चुके हैं। भदभदा के गेट खुलने के मामले में वर्ष 2006 का रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है। 13 साल पहले कुल 21 बार गेट खुले थे। दो बार यदि और गेट खुलते हैं तो वर्ष 1993 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। तब भदभदा के कुल 25 बार गेट खोले गए थे। निगम अधिकारियों के अनुसार इस सीजन में 10 अगस्त को पहली बार भदभदा के गेट खोले गए थे। तालाब फुल होने के बाद लगातार तालाब के कैचमेंट में बारिश का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 5000 मिलियन क्यूबिक फीट पानी बड़े तालाब से छोड़ा जा चुका है। इधर, भदभदा से लगातार छोड़ा जा रहा पानी कलियासोत डैम में पहुंच रहा है। इसके गेट भी 20 बार खोले जा चुके हैं। वहीं, सीजन में कोलार डैम के गेट भी 9 सितंबर को पहली बार खोले गए। अब तक दो बार इसके गेट खोले जा चुके हैं। 
    बता दें कि गत वर्ष इस अवधि में 656 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। 1 जून से अब तक बैरागढ़ में सर्वाधिक 1755 मिमी., बैरसिया में 955 और कोलार में 1148 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। सितंबर महीने बीत चुका है, लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल में अब भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते बारिश के पिछले तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 6.27 मिमी वर्षा को मिलाकर जिले में अब तक 1286.61 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल से वर्षा का यह आंकड़ा 630.36 मिमी अधिक है। वहीं सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!