लाल आंखों का मतलब ही आंख आना नहीं, जान लीजिए किस किस बीमारी में आंखों का होता है बुरा हाल

आई फ्लू के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. आंखों का लाल होना यानी फिलहाल के वक्त में लोग यही मान रहे हैं कि आंख आ गई है. इसका कारण वायरल, बैक्टीरियल या फिर एलर्जी भी हो सकती है. जिसमें आंखों में दर्द होना, जलन होना, कुछ चुभने का अहसास होना और कीचड़ आना आम लक्षण है. ये बीमारी भले ही तेजी से फैल रही हो, उसके बावजूद ये जान लेना जरूरी है कि सिर्फ आई फ्लू की वजह से ही आंख में ये लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. इनसे मिलते जुलते लक्षणों का कारण कंजंक्टिवाइटिस के अलावा भी कुछ और हो सकता है. तो इस खबर मे हम आपको बताएंगे आंख से जुड़ी उन समस्याओं के बारे में जिन्हें कंजेक्टिवाइटिस या आई फ़्लू समझ लेते हैं.

सूखेपन की वजह से परेशानी

आपको आंखों में बार बार जलन, खुजली या फिर कुछ किरकिरापन महसूस हो रहा हो तो वो ड्राई आईज की वजह से भी हो सकता है. जो लोग ज्यादा देर स्क्रीन देखते हैं काम के सिलसिले में या टाइम पास के लिए, उन्हें ये दिक्कत हो सकती है. लगातार स्क्रीन देखने से आंसू बनना कम हो जाते हैं.

नसों से जुड़ी दिक्कत
आंखों के आसपास और सतह पर मौजूद नसों में किसी तरह का कोई ब्रेक होना या फिर कोई दिक्कत होना भी आखों में लालपन का कारण बन सकता है. इसमें आमतौर पर आंखों में दर्द महसूस नहीं होता है. सिर पर लगी की चोट या किसी दवा की वजह से ऐसा हो सकता है.

इंफेक्शन के कारण
वैसे तो आईफ्लू एक किस्म का इंफेक्शन ही है लेकिन और भी इंफेक्शन ऐसे हो सकते हैं जिनके चलते आंखों में लालपन और दर्द हो सकता है. अगर तेज दर्द होता है, रोशनी से परेशानी होती है और धुंधला-धुंधला दिखाई देता है तो समझिए कि आंख किसी तरह के इंफेक्शन का शिकार है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!