मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ और कटनी जिले के अस्पतालों में मरीजों से किया वर्चुअली संवाद व्यवस्थाओं की ली जानकारी

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वीडियो कॉल से राजगढ़ और कटनी जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज राधिका तोमर से बातचीत की। तोमर ने बताया कि उनके पास संबल कार्ड है। उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क दवाएँ दी गईं। राजगढ़ जिले के ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर हिरणखेड़ी की सीएचओ सुनीता दांगी से सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सेंटर पर आने वाले मरीजों का उपचार किया जाता है। आवश्यकता होने पर टेली कंसलटेशन से भी मरीजों का परामर्श और उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने राजगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर में भर्ती मरीजों से बात की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिला अस्पताल में भर्ती दुर्गा चौधरी से बात की। दुर्गा चौधरी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई है, बिस्तर की चादर रोजाना बदली जाती है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केमोर में भर्ती फूलवती सिंह से बात की। कटनी जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कोडिया की सीएचओ संगीता चौहान से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बात की। चौहान ने बताया कि सेंटर पर 25 से 30 मरीज रोजाना आते हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कटनी जिले के जी.जी. नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना में भर्ती मरीजों से बात की। आयुष्मान योजना में भर्ती विनोद ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल होने पर उनके पैर का ऑप्रेशन हुआ है। प्रायवेट अस्पताल में आयुष्मान योजना में नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!