SP ने SI और ASI को किया निलंबित ,घटना की जांच करने के आदेश की अवहेलना करना पड़ा भारी

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने एक घटना की जांच के आदेश की अवहेलना करने वाले उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है और इन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। निलंबन अवधि में ये दोनों बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे, दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने की थी युवक के साथ लूट की घटना
ग्वालियर में पिछले महीने 26 जुलाई को रात को करीब 8 बजे मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे के पास एक लूट की घटना हुई थी , बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ पर्स लूट की वारदात की थी, घटना करने के बाद जब आरोपी बाइक से भाग रहे थे तो उनकी बैक दूसरी बाइक से टकरा गई थी, इस दुर्घटना में एक आरोपी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था जिसे पुलिस ने पकड लिया था और तीसरा फरार हो गया था।

आदेश के बाद भी जांच के लिए नहीं गए SI और ASI
घटना की सूचना पुलिस थाना मुरार को सूचना दी गई, जिसपर पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्बंधित बीट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिकेश बघेल को घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए , लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे और ना ही उनकी बीट का सहायक सब इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंचा।

SP ने लापरवाह बीट SI और ASI को निलंबित किया

एसपी ने इस घटना को बड़ी लापरवाही माना और सीएसपी मुरार के प्रतिवेदन के आधार पर SI हरिकेश बघेल और ASI राधेश्याम शिवहरे को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया, एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा विवेचना में सहयोग नहीं करने के इस कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और आदेशों के प्रति अवहेलना माना और सजा सुना दी ।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!