ग्वालियर में रहता है पाकिस्तान गई अंजू का परिवार, पिता ने किया बेटी को लेकर बड़ा खुलासा

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भिवाड़ी की अंजू के पाकिस्तान पहुंचने का मामला सुर्खियों में है। अंजू मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित टेकनपुर के पास गांव बोना की रहने वाली है और आज भी माता-पिता वहीं पर रहते हैं। पिता अब मीडिया के सामने आए हैं और अंजू के बारे में उन्होंने कई जानकारी मीडिया को दी है।

पाकिस्तान जाने वाली अंजू खातेगांव ग्वालियर जिले की टेकनपुर में स्थित बोना की है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने मीडिया को बताया है कि अंजू तीन साल की उम्र से ही अपने मामा के यहां उत्तर प्रदेश के जालौन में रहती थी। अंजू के पिता ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं और एक बेटा है। अंजू बचपन से ही सनकी लड़की है। वह मेंटली डिस्टर्ब है। उन्होंने बताया है कि 20 साल पहले अंजू का विवाह राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले अरविन्द मीना से किया था और वह वहीं रह रही थी। पिता का कहना है कि उससे हमारा बिल्कुल भी संपर्क नहीं है और न ही बातचीत होती है। उसने जो काम किया है वह गलत है।

दामाद ने बताई थी लाहौर जाने की बात
अंजू के पिता ने बताया है कि 21 जुलाई को उनके पास दामाद का फोन आया था। उन्होंने बताया है कि अंजू पाकिस्तान के लाहौर में चली गई। अंजू के पिता ने कहा है कि दामाद तो बहुत सीधा-साधा है और अंजू गुमराह करके यह कह कर गई है कि वह अपनी फ्रेंड से मिलने लाहौर जा रही है। उन्होंने बताया है कि नसरुल्लाह से अंजू के सबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अंजू के परिवार का एक और बड़ा खुलासा सामने आया है कि सभी ने धर्म परिवर्तन किया है। मीडिया ने उनसे धर्म परिवर्तन के बारे में सवाल किया तो अंजू के पिता गया प्रसाद भड़क गए और उन्होंने कहा कि हमारा निजी मामला है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!