होलकर स्टेडियम में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच, अफगानिस्तान की टीम भी आएगी मैच खेलने

पिच विवाद के बाद एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम में आमने-सामने होगी। इंदौर में 24 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम भी इंदौर में टी-20 मुकाबला खेलने आएगी।

वर्ल्ड कप के पहले इंदौर को एक बार फिर अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच मिला है, हालांकि अभी बीसीसीआई ने इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन सोमवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह से एमपीसीए पदाधिकारियों की मुंबई में मुलाकात हुई। इसमें इंदौर के होलकर स्टेडियम को एक मैच देने पर सहमति बनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच खेलेगी। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम भी पहली बार इंदौर में मैच खेलने आएगी। अफगानिस्तान टीम का मैच जनवरी में होगा।

भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में पिच को लेकर उठा था विवाद
गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम मे टेस्ट मैच हुआ था। मैच के दौरान पिच पर जल्दी विकेट गिर गए थे और पिच पर बॉल काफी टर्न ले रही थी। पिच को लेकर विवाद उठने के बाद मैच रेफरी ने तीन माइनस पाइंट दिए थे। बाद में बीसीसीआई ने अपील के दौरान अपना पक्ष रखा था और मैच रेफरी ने दो माइनस पाइंट हटा लिए थे। टेस्ट मैच के बाद दूसरी बार सितंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच इंदौर में क्रिकेट मैच होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!