ब्यास में बही बस को निकालना हुआ मुश्किल, 20 दिन से लापता हैं 11 यात्री

ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस को निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। करीब 20 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं। ब्यास नदी का जल स्तर अधिक होने के साथ प्रवाह भी तेज है। क्रेन और जेसीबी की मदद ली गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पानी के तेज प्रवाह के कारण हाइड्रा को भी नदी में नहीं उतारा जा सका। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए हैं। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नही मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।बस निकलने के बाद लापता यात्रियों का भी पता लगने की संभावना है। बस को नदी से बाहर निकलने में भारी दिक्कतें हो रही है। प्रशासन की मानें तो पानी का प्रवाह बेहद तेज है। उस पर जलस्तर भी रोज बारिश होने के कारण कम नही हो रहा। प्रशासन के मुताबिक जेसीबी और क्रेन से बस निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बस निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन को लाया गया था। पानी बहुत ज्यादा होने के कारण दिक्कतें हो रही है। हाइड्रा भी मंगवाई जा रही थी। उन्होंने भी पानी ज्यादा ओर प्रवाह तेज होने की बात कही। पानी का स्तर कम हुआ तो बस निकलने के प्रयास किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!