राजस्थान की महिलाओं ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर प्रियंका गांधी को दिखाए पर्चे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दौरे पर आईं प्रियंका गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा है। जब प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचीं तो उस दौरान राजस्थान से आई महिलाओं ने विरोध जताया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। काफी मशक्कत के बाद प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच समाधि स्थल के अंदर पहुंचीं, जहां रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा स्थल के लिए रवाना हो सकीं।बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के लिए निकलीं और जब वहां पहुंचीं तो पहले से ही मौजूद एक सैकड़ा से अधिक राजस्थान से आई महिलाएं मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं। जैसे ही प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच गाड़ी से उतरी तो उसके बाद सभी महिलाएं ने पर्चे फेंक कर जोर-जोर से प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

क्यों है नाराजगी
राजस्थान से आई महिलाओं का आरोप है कि प्रियंका गांधी राजस्थान की गहलोत सरकार में हो रहे अत्याचारों का हालत जानने के लिए वहां पर क्यों नहीं आ रही हैं। राजस्थान में बच्चियों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं, साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं लेकिन आज तक न तो राहुल गांधी राजस्थान में आए हैं और न ही प्रियंका गांधी हालातों को देखने के लिए वहां पर पहुंची है। इसलिए आज ये सभी महिलाएं प्रियंका गांधी का विरोध करने के लिए ग्वालियर आई हुई हैं। महिलाओं के बढ़ते विरोध को देखकर सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!